हनुमानगढ़। जिले में एक गवाही विवाद को लेकर तीन लोगों ने युवक पर हमला कर दिया। यादवीर सिंह नाम का 26 वर्षीय युवक रविवार सुबह 8:15 बजे डबलीराठान से ग्वार का बीज लेकर मोटरसाइकिल से लौट रहा था। सरकारी स्कूल के पास कॉलोनी में तीन लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने यादवीर से कहा कि उसके पिता ने गली विवाद में उनके खिलाफ गवाही दी है। इसके बाद भट्टी नाम के व्यक्ति ने कापे से यादवीर के सिर के पीछे वार कर दिया। अदरीश नाम के आरोपी ने पिस्तौल निकालकर फायर करने का प्रयास किया, लेकिन पिस्तौल नहीं चली। अदरीश और सोनी ने युवक के साथ मुक्केबाजी भी की। राहगीर मुमताज मोहम्मद और शक्कूर मोहम्मद के आ जाने पर तीनों आरोपी बाइक पर भाग गए। घायल यादवीर को राहगीरों ने राजकीय जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। सदर पुलिस थाने में तीनों हमलावरों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच एएसआई कुलदीप मीणा कर रहे हैं।

लेटेस्ट न्यूज़
Фурункул фото: как распознать гнойное воспаление по внешнему виду
March 13, 2026
9:36 pm
Gdzie Pojechać na Zagraniczne Wakacje Z Dzieckiem?
March 13, 2026
9:35 pm
Current Proof Identifies Health Risks Of E-cigarette Use; Long-Time Period Research Needed
March 13, 2026
9:34 pm
Answers about Newspapers and Magazines
March 13, 2026
9:33 pm

गवाही के विवाद में युवक पर जानलेवा हमला; तीन लोगों ने कापे से किया वार, पिस्तौल से फायर का प्रयास
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

