धौलपुर। पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरड़ा के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान में कंचनपुर पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने अपहरण और मारपीट के मामले में फरार तीन आरोपियों को महुआखेड़ा चौराहे से गिरफ्तार किया है। 28 अप्रैल 2025 को दोपहर करीब 2 बजे ग्राम गामरी निवासी लाखन सिंह अपनी दुकान पर बैठा था। इसी दौरान संजू मालिक द्वारा भेजी गई एक बोलेरो में सवार ल्होरे का पुरा निवासी हरिकेश, शीशराम और रामपूजन वहां पहुंचे। आरोपियों ने लाखन सिंह को गाड़ी में बिठाया और शीशे लॉक कर दिए। चलती गाड़ी में उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने पीड़ित के हाथ-पैर रस्सी से बांधे और कट्टा दिखाकर सोने की चेन और 50 हजार रुपए लूट लिए। गाड़ी को बीहड़, खेतों और गांवों से होते हुए ल्होरे का पुरा की ओर ले जाया गया। मारपीट में पीड़ित के सिर, गले, कंधे और कमर में गंभीर चोट आई। आरोपियों ने बोलेरो को इतनी तेजी से चलाया कि उसके शीशे टूट गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज शर्मा और वृत्ताधिकारी ग्रामीण अनूप सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी कंचनपुर अनूप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 2 जून 2025 को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त बोलेरो भी जब्त कर ली है।

लेटेस्ट न्यूज़
Which Strategy Fits Your Portfolio?
September 17, 2025
12:56 am
From Benjamin Graham to Warren Buffett
September 17, 2025
12:36 am
Which Sector Offers Better Growth?
September 17, 2025
12:03 am
Avoiding Emotional Mistakes in Markets
September 16, 2025
9:04 pm

अपहरण और लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार; मारपीट कर छीने थे रुपए और सोने की चेन, पुलिस ने बोलेरो की जब्त


Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान