Explore

Search

March 11, 2026 4:46 pm


हत्या मामले में 4 आरोपी गिरफ्तारी; मजदूरी करने की आड़ में छुपा रखी थी पहचान, 6 अब भी फरार

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

उदयपुर 3 महीने पुराने हत्या के मामले में फरार चल रहे 10 आरोपियों में से 4 आरोपियों को गोगुंदा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में 13 आरोपी नामजद हैं। इनमें से 3 को पहले गिरफ्तार कर लिया गया था। 4 को अब गिरफ्तार किया है और बाकी 6 आरोपी फरार चल रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है। थाना​धिकारी श्याम सिंह चारण ने बताया- 2 मार्च को लालूराम गमेती और लक्ष्मण गमेती बाइक से गोगुंदा से पड़ावली कलां की ओर जा रहे थे। तभी नाल के पास रास्ते में 13 युवक मिले। उन्होंने रास्ता रोककर मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने लालूराम गमेती के दोनों हाथ-पैर तोड़ दिए और उसको सड़क की पुलिया से नीचे पत्थरों पर फेंक दिया था, जिससे लालूराम की मौत हो गई। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

उन्होंने बताया- हमले के बाद मुख्य 4 आरोपी फरार हो गए थे, उन्हें पकड़ने के लिए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर टीम बनाई। टीम ने 3 माह में 100 से अधिक स्थानों पर दबिश दी, लेकिन हर जगह से आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब हो जाते। इस दौरान आरोपी आसपास के जिलों में मजदूरी करते, थोड़े दिनों में वहां से दूसरी जगह पर चले जाते। हाल में आरोपी ईंट भट्टों पर मजदूरी कर रहे थे। तभी मावली क्षेत्र के एक भट्टे से सभी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी पन्नालाल पिता मूंगला गमेती, धर्माराम पिता पन्नालाल गमेती, पप्पूलाल पिता मोतीलाल गमेती, प्रकाश पिता सोहन गमेती निवासी गोगुंदा को गिरफ्तार किया है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर