Explore

Search

March 29, 2026 10:21 pm


अवैध हथियारों के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार; एक पिस्टल, दो रिवॉल्वर और 257 जिंदा कारतूसों का जखीरा बरामद

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

दौसा। जिले की महवा थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट में बड़ी कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर को हथियारों और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर नाकाबंदी कर हिस्ट्रीशीटर विनोद जाट निवासी खेरली थाना क्षेत्र भरतपुर को गिरफ्तार किया है। जिस पर अलग-अलग धाराओं में करीब 50 मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस ने गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर के कब्जे से एक पिस्टल, दो रिवॉल्वर और 257 जिंदा कारतूसों का जखीरा बरामद किया है। ऐसे में वह अवैध हथियार कहां से लेकर आया और किसे निशाना बनाने वाला था। पुलिस इसका पता लगाने में जुटी है कि वह किस मंसूबे से हथियार लेकर महवा इलाके में आया था।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर