जोधपुर। जिले के महामंदिर थाना क्षेत्र के मंडोर मंडी में डुप्लीकेट घी ग्राहकों को असली बताकर बाजार में बेचा जा रहा है। संदिग्ध लगने पर घी के 19 टीन पकड़े गए। कंपनी के प्रतिनिधियों को मौके पर बुलाया गया तो पता चला कि घी पर नकली लेबल लगाया गया था। इस पर फर्जी तरीके से लेबल लगाकर उसे एक ब्रांड के नाम से बचा जा रहा था। उसको लेकर क्षीर कंपनी के उपमहाप्रबंधक रवि सक्सेना की ओर से थाने में रिपोर्ट दी गई है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है। प्रतिनिधि ने श्याम बिश्नोई सुनील बिश्नोई और महेश देवड़ा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया, जिसमें बताया कि आरोपी कंपनी के नाम से नकली लेबर लगाकर ग्राहकों को असली बताकर क्षीर कंपनी का घी बेच रहे थे। इस तरह से ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी की जा रही थी ल। वही कंपनी के नाम से डुप्लीकेट माल बेचा जा रहा था। फिलहाल इसको लेकर रिपोर्ट दी गई है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है। इधर, मामला सामने आने के बाद मंडोर मंडी में बिकने वाले घी की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। बता दे की पूर्व में भी मंडी में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीमों की ओर से कई बार कार्रवाई कर नकली घी भी पकड़ा जा चुका है इसके बावजूद मंडी में प्रभावी निरीक्षण और मॉनिटरिंग के अभाव में नकली और दूसरे ब्रांड का घी असली बताकर बेचा जा रहा है। ऐसे में ग्राहकों की सेहत के साथ भी खिलवाड़ किया जा रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़
PJ Office Warehouse
March 25, 2026
12:34 pm
Your Expert Overview regarding Advanced aviator game Gaming plus App Features
March 25, 2026
12:33 pm
Лучшее порно ТОП 100 смотреть онлайн и бесплатно
March 25, 2026
12:33 pm
Attention-getting Ways To Pocket Fm Free Coins Android Ios
March 25, 2026
12:32 pm

नकली घी को असली बताकर बेचा; मंडोर मंडी से 19 टीन पकड़े, फर्जी तरीके से नकली लेबल लगाया था
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

