झालावाड़। कोतवाली पुलिस ने जुआ-सट्टा के आदतन अपराधी मोहम्मद अतीक उर्फ निक्का (38) को गिरफ्तार कर लिया है। अतीक पिछले 20 दिन से फरार था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर एक हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। एसपी ऋचा तोमर के मुताबिक पुलिस मुख्यालय की ओर से वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चल रहा है। आरोपी के खिलाफ न्यू क्रिमिनल लॉ बीएनएस-2023 के तहत संगठित अपराध की धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। एडिशनल एसपी चिरंजीलाल मीणा और डिप्टी एसपी हर्षराज सिंह खरेड़ा के निर्देशन में थानाधिकारी रामकेश मीणा की टीम ने यह कार्रवाई की। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। अतीक मोस्ट वांटेड टॉप-10 की सूची में शामिल था। उसके खिलाफ जुआ-सट्टा के 18 मामले पहले से दर्ज हैं।

लेटेस्ट न्यूज़
How To Fix AMC File Errors Using FileViewPro
February 8, 2026
2:59 pm
Поиск туров – турагентство «Другие места» Калининград
February 8, 2026
2:56 pm
How To Fix AM File Errors Using FileViewPro
February 8, 2026
2:53 pm

जुआ – सट्टा का मोस्ट वांटेड गिरफ्तार, 18 मामलों में वांछित था आरोपी
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

