जोधपुर। जिले में सोने का हार बेचने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शातिर ठग ने मेडिकल दुकानदार को सोने का छोटा सा टुकड़ा दिया। जिसे जांच करवाने पर सोने की पुष्टि हुई। लालच में आकर मेडिकल स्टोर संचालक ने डेढ़ लाख रुपए देकर हार खरीद लिया, लेकिन उसकी आंखें तब फटी की फटी रह गई जब हार के नकली होने का पता चला। इस पर अब युवक ने चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने पहुंचकर रिपोर्ट दी। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर अज्ञात युवक की तलाश में जुटी हुई है। थाने में दी रिपोर्ट में रविंद्र कुमार गर्ग निवासी अरिहंत नगर चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में बताया कि वह एक मेडिकल स्टोर चलाते हैं और उसे मेडिकल स्टोर पर कुछ दिनों पूर्व एक व्यक्ति से जान पहचान हुई थी। उसने उसे बताया कि उसे नींव खुदाई में सोने का हार मिला है। जिसे वह बेचना चाहता है। उसने उसे हार का मोती बताकर उसे दिया। जिसे सुनार से चेक करवाया गया तो वह सोना पाया गया। कुछ दिनों बाद वही युवक फिर वापस दुकान पर आया और बोला कि वह हार को बेचना चाहता है। इस पर 14 जून को उसने कृष्णा हॉस्पिटल के पास जाकर उसे 1 लाख 50 हजार रुपए दिए और उसके बदले हार लिया, लेकिन जब उसे जाकर चेक करवाया तो पूरा हार ही नकली निकला। इस तरह से उसे असली सोना बताकर नकली सोना थमा दिया गया। इसको लेकर रिपोर्ट दी गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़
The Basic Facts Of Vape Devices For Cbd
March 13, 2026
6:28 pm
Three Odd-Ball Recommendations on Vape Advantage Zone
March 13, 2026
6:28 pm
Jersey vs. froté plachty – ktoré si vybrať?
March 13, 2026
6:24 pm
How you can Become Better With 3 Vape Juice Equals How Many Cigarettes In 10 Minutes
March 13, 2026
6:23 pm

सोने का हार बेचने के नाम पर धोखाधड़ी; मेडिकल स्टोर संचालक को जांच में दिया असली सोना, पैसे देने पर थमाया नकली हार
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

