अजमेर। जिले में एक युवती से दोस्ती कर रेप करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पेट्रोल पंप कर्मचारी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और अबॉर्शन करवाने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता की ओर से दी गई शिकायत पर रामगंज थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रामगंज थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता ने शिकायत देकर बताया कि करीब 4 साल पहले उसकी पेट्रोल पंप पर काम करने वाले युवक से सोशल मीडिया पर जान पहचान हुई थी। युवक ने खुद को अविवाहित बताकर उससे दोस्ती की और कुछ समय बाद शादी करने का प्रस्ताव रखा था।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दोनों के बीच ज्यादा बातचीत होने से नजदीकियां बढ़ गई थी। बाद में आरोपी के द्वारा उसे फिजिकल रिलेशन बनाने के लिए कहा गया था। मना करने पर उसने शादी जल्द करने का आश्वासन दिया। करीब 3 साल तक वह रेप करता रहा जिसके कारण वह प्रेग्नेंट हो गई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि प्रेग्नेंट होने की जानकारी जब उसने आरोपी को दी तो उसने अबॉर्शन के लिए दबाव बनाना शुरू हो गया। मना करने पर उसने शादी करने से इनकार कर दिया। इसकी जानकारी उसने अपने परिवार को दी तो आरोपी के परिवार से संपर्क करने पर पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है। परिवार से संदेश करने पर आरोपी के परिवार वालों ने भी शादी के लिए इंकार कर दिया। रामगंज थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।