बारां। जिले के अटरू उप जिला अस्पताल में बच्चों के डॉक्टर मुकेश नागर की कार्यशैली पर सवाल उठे हैं। डॉक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हुआ है। वीडियो में वे ड्यूटी के दौरान अपने चेंबर में कूलर के सामने आराम करते दिख रहे हैं। चेंबर के बाहर कई महिलाएं अपने बीमार बच्चों को गोद में लेकर इलाज के लिए इंतजार कर रही थीं। डॉक्टर ने मरीजों को देखने से मना कर दिया और बाद में आने को कह दिया। एक जागरूक युवक ने जब डॉक्टर से बच्चों का इलाज करने का अनुरोध किया, तो वे नाराज हो गए। उन्होंने मरीजों को दूसरे डॉक्टर को दिखाने की सलाह दे दी। कस्बे के लोगों का कहना है कि अटरू अस्पताल में यह पहली घटना नहीं है। रात के समय डॉक्टर अक्सर गैरमौजूद रहते हैं। स्टाफ भी मरीजों को संतोषजनक जवाब नहीं देता। इससे मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पाता है। सीएमएचओ डॉ. संजीव सक्सेना ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बीसीएमओ को जांच के आदेश दिए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़
Заказать уникальную курсовую работу по цене 1200 руб , от 1 дня
March 28, 2026
7:35 am
Sell Your Stuff Online with the Help of New York Classifieds
March 28, 2026
7:34 am
Answers about Population
March 28, 2026
7:34 am
Perbedaan Android TV dan Google TV – Fitur, Antarmuka, dan Mana Lebih Baik?
March 28, 2026
7:31 am

अटरू अस्पताल में डॉक्टर की लापरवाही, कूलर के सामने आराम करने का वीडियो आया सामने
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

