अलवर। सोशल मीडिया पर एक युवती की फोटो अपलोड करने से मना करने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। लाठी-डंडों से मारपीट में पांच लोग गंभीर रूप से घायल है। मामला खैरथल-तिजारा जिले के तिजारा के जैरोली थाना क्षेत्र के बेरला गांव का है। बेरला निवासी रिंकू मेघवाल, शेर सिंह, रेनू, अंकित और राहुल पर गांव के ही सुनील, दीवान, मनदीप, गुर्जर सहित करीब आधा दर्जन लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो की हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अलवर रैफर किया गया। रिंकू मेघवाल की पत्नी आशा ने बताया- गांव की एक युवती की फोटो कुछ लोगों की ओर से सोशल मीडिया पर वायरल की जा रही थी। इसका विरोध करने पर हमला किया गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव में तनाव की स्थिति है।

लेटेस्ट न्यूज़
Complete ICE File Solution – FileMagic
March 13, 2026
2:04 pm
Coşku Dolu Diyarbakır Escort Bayan Rana
March 13, 2026
2:01 pm
Diyarbakır Escort, Diyarbakır Escort Bayanları, Diyarbakır Ofis Escort
March 13, 2026
2:01 pm
Georgia parents 'hid son, 10, and tried to starve him to death'
March 13, 2026
2:00 pm

सोशल मीडिया पर युवती की फोटो अपलोड करने पर विवाद; दो पक्षों में झगड़ा, 5 गंभीर घायल
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

