पाली। जिले में मालगाड़ी की चपेट में आने से 1 नेपाली युवक की मौत हो गई। हादसे में उसका सिर धड़ से अलग हो गया। जीआरपी ने मृतक की बॉडी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाई और उसके परिजनों को सूचना दी। मृतक गुजरात के गांधीधाम में नौकरी करता था। मारवाड़ जंक्शन GRP थानाप्रभारी देवाराम देवासी ने बताया कि मंगलवार को मारवाड़ जंक्शन रेलवे स्टेशन के रेलवे ट्रैक 3 पर एक बॉडी पड़ी होने की सूचना पर मौके पर पहुंचे। मालगाड़ी की चपेट में आने से मृतक का सिर धड़ से अगल हो रखा था। तलाशी में उसके पास पहचान पत्र मिला। जिससे उसकी पहचान नेपाल के कंचनपुर जिले के वार्ड संख्या 7 हडानी दोबारा चांदनी के 38 साल के पदम बहादुर दमाई पुत्र करण बहादुर के रूप में हुई। मृतक की बॉडी मॉर्च्युरी में रखवाकर नेपाल पुलिस से संपर्क कर मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दी। इस पर वे मारवाड़ जंक्शन के लिए रवाना हुए। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक गुजरात के गांधीधाम में प्राइवेट नौकरी करता था। उसके पास गांधीधाम से बरेली जाने का टिकट मिला। लेकिन किसी कारण से वह मारवाड़ जंक्शन उतरा और मालगाड़ी की चपेट में आ गया।

लेटेस्ट न्यूज़
When Professionals Run Into Issues With Roofing Company Chandler AZ, That is What They Do
March 9, 2026
11:09 pm
Math Tuition for Sec 3: Building a Strong Foundation for O-Levels and Beyond
March 9, 2026
11:08 pm
Inspiring Your JC2 Kid to Love Math: A Guide for Singapore Parents
March 9, 2026
11:08 pm
Why I Say My P6 Kid Needs Math Tuition Now– Not Just for PSLE Lah!
March 9, 2026
11:07 pm

मालगाड़ी की चपेट से युवक की मौत, धड़ से अलग हुआ सिर
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

