जयपुर। जिले के वीकेआई रोड नम्बर 17 स्थित करणी विहार कॉलोनी में बनी फैक्ट्री में आग एकाएक भीषण आग लग गई। आग लगने की जानकारी मिलने पर लोगों ने दमकल और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग को कंट्रोल किया। एएफओ भंवरसिंह हाडा ने बताया कि सुबह 11.20 पर कंट्रोल रूम के पास फैक्ट्री में आग लगने की जानकारी मिली। जानकारी मिलने पर दमकल को मौके पर भेजा गया। मौके पर गई दमकलकर्मियों ने बताया कि आग कंट्रोल करने के लिए और गाड़ियों की जरूरत पडेगी जिस के बाद वीकेआई फायर स्टेशन से ही और गाड़ियां भेजी गई। जिस फैक्ट्री में आग लगी वह कपिल अग्रवाल चलाते हैं। जहां पर काले रंग के प्लास्टिक के पाइप बनते हैं। यह कंपनी शुभ महालक्ष्मी पोली पाइप के नाम से हैं। आग की सूचना मिलने के बाद फैक्ट्री मालिक भी मौके पर पहुंचे। करीब दो घंटे में आग को कंट्रोल किया गया। इस दौरान किसी को कोई चोट नहीं लगी हैं। फैक्ट्री में करीब 7 घरेलू सिलेडर भरे हुए मिले जिन्हें सावधानी से फैक्ट्री से बाहर निकाला गया। वीकेआई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आग लगने के कारणों पर पुलिस जांच रही हैं। वहीं यह आवासीय कॉलोनी है जिस में ये लोग फैक्ट्री रन कर रहे थे।

लेटेस्ट न्यूज़
7 Secrets About Coffee Pods Machines That No person Will Share With You
March 9, 2026
8:48 pm
Reddit Roasts Man Who Received Big JUUL Tattoo Above His Crotch
March 9, 2026
8:47 pm
Math Tuition for JC2: Securing Your Child’s Future in an AI-Driven World
March 9, 2026
8:47 pm

प्लास्टिक के पाइप फैक्ट्री में लगई भीषण आग, भरे हुए घरेलू 7 सिलेंडर दमकलकर्मियों ने निकाले बाहर
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

