बूंदी। जिले के सदर थाना क्षेत्र में स्थित टनल के पास बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से 30 वर्षीय महेंद्र भाट की मौत हो गई। महेंद्र ढकनी का रहने वाला था। सदर थाना प्रभारी रमेश आर्य के अनुसार, सुबह टनल के बाहर हादसे की सूचना मिली। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। सड़क पर गंभीर हालत में पड़े महेंद्र को अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के समय टनल से दो बजरी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली गुजरी थीं। पुलिस घटना की जांच कर रही है। टनल के दोनों तरफ लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इससे वाहन और ड्राइवर की पहचान की जाएगी। मृतक का शव मॉर्च्युरी में रखा गया है। परिजनों के आने के बाद पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। पुलिस और हाईवे यूनिट की टीम घटनास्थल का मुआयना कर चुकी है।

लेटेस्ट न्यूज़
7 Secrets About Coffee Pods Machines That No person Will Share With You
March 9, 2026
8:48 pm
Reddit Roasts Man Who Received Big JUUL Tattoo Above His Crotch
March 9, 2026
8:47 pm
Math Tuition for JC2: Securing Your Child’s Future in an AI-Driven World
March 9, 2026
8:47 pm

ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से युवक की मौत, सीसीटीवी फुटेज से वाहन की पहचान की कोशिश
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

