करौली। श्रीमहावीरजी पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गांवड़ी मीना के हार में हनुमानजी मंदिर के पास नाकाबंदी के दौरान एक तस्कर को पकड़ा है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हितेश कुमार मीना (30) के रूप में हुई है। वह बाड़रायल तन झोपड़ी थाना पीलोदा, सवाईमाधोपुर का रहने वाला है। आरोपी के पास से 5.64 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 40 हजार रुपए है। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने यह स्मैक बाड़रायल की रहने वाली धर्माबाई से खरीदी थी। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थानाधिकारी रामनिवास के अनुसार स्मैक की सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है। श्रीमहावीरजी थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी चलता रहेगा।

लेटेस्ट न्यूज़
Free vs Real Cash On-line Slot Games: Key Differences Explained
March 10, 2026
3:50 am
Understanding Liability Protection in Landlords Insurance
March 10, 2026
3:50 am
MBBS Charges in Russia: Complete Cost Breakdown for International Students
March 10, 2026
3:49 am
What Landlords Insurance Covers and Why Property Owners Want It
March 10, 2026
3:47 am

श्रीमहावीरजी में स्मैक तस्कर गिरफ्तार, 40 हजार की स्मैक जब्त
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

