धौलपुर। पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सरमथुरा थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार मेहरड़ा के निर्देश पर 5 जून को की गई कार्रवाई में पुलिस ने आशाराम आश्रम के पास से अवैध खनन में प्रयुक्त वाहन और उपकरण जब्त किए। इनमें 3 ट्रक में लदे ब्लॉक पत्थर, 2 हाइड्रा, 5 ट्रैक्टर कंप्रेसर मशीन के साथ और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली शामिल है। पहले मामले में मंडरायल के मैगेपुरा निवासी सुमरन पुत्र भजनलाल को गिरफ्तार किया गया। दूसरे मामले में सरमथुरा के खैमरी निवासी कारूलाल, पवैनी के बबलू और भूमिया मठ सरमथुरा के शाहिद को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों पर खनन अधिनियम की धारा 303(2), वन अधिनियम की धारा 41, 42 और MMRD एक्ट की धारा 4/21 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

लेटेस्ट न्यूज़
Inspiring Your JC1 Child to Love Math: A Guide to math tuition for Singapore Parents
March 9, 2026
5:32 pm
Praiano Custom Home Builders – Dormers, Additions & Home Extensions
March 9, 2026
5:29 pm
MacBook Pro M5 2025: The Ultimate Laptop You Can Buy With Cryptocurrency
March 9, 2026
5:25 pm

अवैध खनन के 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 ट्रक और 6 ट्रैक्टर जब्त
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

