नारनौल। महेंद्रगढ़ के नारनौल में चोरों ने सीआरपीएफ के सिपाही के बंद मकान को अपना निशाना बनाकर 64 हजार की नकदी के अलावा हजारों रुपए के सोने- चांदी के जेवरात चुरा लिए। इस बारे में जवान की पत्नी ने पुलिस में शिकायत दी है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नांगल चौधरी थाना के गांव नेहरूनगर निवासी सुमन देवी ने बताया कि उसका बेटा परीक्षा की तैयारी के लिए राजस्थान के सीकर में कोचिंग ले रहा है। इसलिए वह भी उसके साथ सीकर में ही रह रही है। वहीं उसके पति सीआरपीएफ में कार्यरत हैं तथा उनकी पोस्टिंग फिलहाल उत्तराखंड के रानीखेत में है। जिसके चलते इन दिनों घर में कोई नहीं रहता तथा घर पर लगा रहता है। घर बंद रहने की वजह से चोरों ने घर का ताला तोड़ कर चोरी कर ली। इसकी सूचना उसकी बहन अर्चना ने दी। सूचना मिलने पर वह सीकर से घर पर आई तथा सामान चेक किया तो पाया कि चोरों ने घर व संदूक का दरवाजा तोड़कर कीमती सामान चुरा लिया। चोरों ने घर में सारा सामान बिखेरा हुआ था। वहीं 64 हजार रुपए नकद के अलावा चोर संदूक में रखी एक सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी, दो जोड़ी पाजेब, एक जोड़ी झुमकी चुरा ली। जिसके बाद उसने सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

लेटेस्ट न्यूज़
The Most In style Jellycat Dragon Plush Characters Ranked
March 12, 2026
6:02 am
Top Industries That Benefit the Most from AI Answering Services
March 12, 2026
6:02 am
Karaoke Bars and Social Connection: Why Singing Brings People Closer
March 12, 2026
6:02 am
French court to rule on plan to block porn sites over access for…
March 12, 2026
6:00 am

सीआरपीएफ जवान के मकान से चोरी, 64 हजार की नकदी और सोने-चांदी के जेवर ले गए चोर
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

