Explore

Search

July 8, 2025 12:40 am


खाना बनाते सिलेंडर धधका, गीले बिस्तर डाले; 2 घंटे में आग पर पाया काबू

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

जालोर। जिले के भाद्राजून में सोमवार शाम 6.30 बजे खाना बना रही महिला के साथ बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सिलेंडर ने आग पकड़ ली। महिला चिल्लाती हुई रसोई से बाहर भागकर आ गई। लोगों ने जलता सिलेंडर खुले में डाल दिया और उसे पर बिस्तर गीला करके डाल दिया। इसके बाद भी आग की लपटें निकलती रही। लोगों ने पुलिस-फायर बिग्रेड को सूचना दी। 2 घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। जानकारी के अनुसार भाद्राजून थाना इलाके के गांव मूलेवा में यह घटना दूदाराम मेघवाल के घर में हुई। एक ग्रामीण कैलाश माली ने बताया- सोमवार शाम 6.30 बजे दूदाराम मेघवाल की पत्नी पंकू देवी गैस चूल्हे पर खाना पका रही थी। इसी दौरान गैस सिलेंडर में अचानक लीकेज होने से आग लग गई। आग इतनी तेजी से भड़की कि लपटें मकान की कच्ची छत से ऊपर निकलने लगीं।

पंकू देवी चीखते हुए घर से निकले। शोर सुन लोग जुट गए। इस दौरान गांव के ही सुरेश मेघवाल ने हिम्मत दिखाई। उसने लोहे के सरिए से जलता सिलेंडर घर के बाहर खींच लिया और खुली जगह में ले आया। इसके बाद उस पर गीले बिस्तर और मिट्‌टी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। आग नहीं बुझी तो गांव वालों ने पुलिस और दमकल को सूचना दी। भाद्राजून थानाधिकारी महेंद्र सिंह खींची जाब्ता लेकर गांव पहुंचे। शिव भारत गैस (आहोर) कंपनी के राजेश सिहाग भी पहुंचे और गांव वालों की मदद से रात 8.30 बजे तक आग पर काबू पा लिया। हालांकि आग से दूदाराम के घर में काफी नुकसान हुआ। बिजली बोर्ड और घरेलू सामान जलकर राख हो गया।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर