अजमेर। जिले के रोडवेज बस स्टैण्ड पर बस में चढ़ते समय एक यात्री की जेब से शातिर बदमाशों ने 50 हजार रुपए की नकदी निकाल ली। इसका पता चलते ही पीड़ित ने हल्ला मचा दिया। इससे लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस भी पहुंच गई, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं मिला। वारदात का शिकार केकड़ी निवासी छोटेलाल खाती हुआ है। पीड़ित ने बताया कि वह अजमेर में किसी काम के लिए रुपए लेकर आया था। वह जब रोडवेज बस स्टैण्ड पर बस में बैठने के लिए चढ़ रहा था तो किसी शातिर जेबतराश ने भीड़ का फायदा उठाकर उसकी जेब से 50 हजार रुपए की नकदी निकाल ली। सूचना पर सिविल लाइन थाने के सब इंस्पेक्टर गिरीराज मय दल मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने बस को रुकवाकर संदिग्धों की तलाशी ली। बस को भी चैक किया। लेकिन रुपए नहीं मिले। पुलिस ने छोटेलाल की रिपोर्ट पर बस स्टैण्ड क्षेत्र में में घूमने घूमने वाले संदिग्धों की भी धरपकड़ की। पुलिस टीम अब अभय कमाण्ड सेन्टर से जुड़े रोडवेज बस स्टैण्ड के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को चैक कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़
7 Secrets About Coffee Pods Machines That No person Will Share With You
March 9, 2026
8:48 pm
Reddit Roasts Man Who Received Big JUUL Tattoo Above His Crotch
March 9, 2026
8:47 pm
Math Tuition for JC2: Securing Your Child’s Future in an AI-Driven World
March 9, 2026
8:47 pm

यात्री की जेब से 50 हजार रुपए चोरी; रोडवेज बस में चढ़ते समय हुई वारदात
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

