जोधपुर। जिले की लूणी थाना पुलिस ने अवैध बजरी के प्रकरणों में वांछित चल रहे 15000 के इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। लूणी थाना अधिकारी हनवंत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि अवैध बजरी परिवहन में वांछित चल रहे₹10000 के इनामी विक्रम बिश्नोई और 5000 के इनामी भागीदार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस क्षेत्र में अवैध बजरी की रोकथाम के लिए निरंतर कार्रवाई कर रही है। दोनों पर अवैध बजरी से जुड़े तीन मामले लूणी थाने में दर्ज हैं। आरोपी अवैध खनन, परिवहन और उसका बजरी का स्टॉक करते थे। लूणी नदी से बजरी का अवैध खनन करके ओरण भूमि में उसका स्टॉक करते। फिर महंगे दामों में उसको बेच देते। विक्रम बिश्नोई (26) हम्मीर नगर और भागीरथ डेडी नाडी भाचरणा का रहने वाला है।

लेटेस्ट न्यूज़
What Is Vaping?
March 5, 2026
4:24 pm
Why Kids Love 710 Vape Shop
March 5, 2026
4:22 pm
UK’s Greatest Vape Store
March 5, 2026
4:21 pm

अवैध बजरी कारोबार में लिप्त ईनामी बदमाश गिरफ्तार, दर्ज हैं कई मुकदमे
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

