Explore

Search

March 10, 2026 12:57 am


दादरी में राजस्थान के व्यक्ति की मौत; अचानक तबीयत बिगड़ी, नहीं बची जान

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

चरखी दादरी। शहर में टाइल लगाने का काम करने वाले प्रवासी व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सिटी थाना पुलिस ने स्थानीय सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पहचान राजस्थान के भरतपुर जले के गांव बांसरोली निवासी करीब 48 वर्षीय अशोक के रूप में हुई है। सिविल अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि अशोक घरों में टाइल लगाने का काम करता था। वह चरखी दादरी शहर में ही रहता था। जहां अचानक से उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस व मृतक के परिजनों को दी जिसके बाद वे सिविल अस्पताल पहुंचे और शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया। शव का पोस्टमॉर्टम करवाने सिटी पुलिस थाना से सिविल अस्पताल पहुंचे जांच अधिकारी एएसआई अनिल कुमार ने बताया कि मृतक के भाई अजीत के बयान दर्ज किए गए हैं। जिसके आधार पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर