अलवर। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के मुनमार्ग स्थित होटल इंपिरियल ब्लू मैं बुधवार रात्रि 12 बजे बाइक पर आए दो युवकों ने होटल पर पत्थर फेंक कर मुख्य गेट के कांच तोड़ दिए। होटल मालिक संजीव चावला ने बताया कि 12 बजे के बाद होटलकर्मी सोए हुए थे। तभी अचानक दो युवक बाइक पर आए। जिनमें से एक ने बाइक से उतरकर कई पत्थर होटल के सामने वाले गेट पर फेंके। जिनमें से दो पत्थर कांच पर पड़े। जिसके कारण कांच टूट गया। यह पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई। होटल मालिक का कहना है कि हमारी किसी से दुश्मनी नहीं है। लेकिन ये असामाजिक तत्व लगते हैं। पुलिस को मामले की जानकारी के बाद ही पता चल सकेगा।

लेटेस्ट न्यूज़
$1200 Loan No Credit Check: A Comprehensive Study
March 4, 2026
8:29 am
The Ultimate Guide To copy message from teams
March 4, 2026
8:29 am
Understanding Payday Loan Credit Checks: Implications and Insights
March 4, 2026
8:29 am
Advantages And Limitations Of Acupuncture In Stopping Cigarette Use
March 4, 2026
8:28 am

होटल के सामने आकर पत्थर फेंक कांच तोड़ा : CCTV में कैद हो गए दो बाइक सवार, पुलिस कर रही आरोपियों की पड़ताल
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

