Explore

Search

October 15, 2025 10:53 pm


लेटेस्ट न्यूज़

बिजौलिया में राजनैतिक भेंट चढ़ा तेजाजी चौक स्थित वर्षों पुराना सरकारी स्कूल, कांग्रेस सरकार में मिली 2 करोड़ 65 लाख की प्रशासनिक स्वीकृति के बावजूद अभी तक भाजपा सरकार ने नहीं सुध, क्षेत्र के सैकड़ों अभिभावक प्राइवेट स्कूलों को मोटी फीस देने को हो रहे मजबूर

डोटासरा बोले-किरोड़ी मेरे साढू बन गए, गोलमा-सुनीता डोटासरा बहन बनीं : हम दोनों ही चाहते हैं पर्ची सरकार पलटे, हम दोनों का एक ही उद्देश्य है

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

जयपुर/डूंगरगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भजनलाल सरकार पर किरोड़ी के मुद्दे पर हमला बोला है। डोटासरा ने कहा- जापान कोरिया कहां संभलेंगे, इनसे एक किरोड़ी नहीं संभल रहा है। वे बोले- कल से मैं और किरोड़ी साढू बन गए हैं। गोलमा देवी (किरोड़ीलाल मीणा की पत्नी) और मेरी पत्नी सुनीता डोटासरा को आपस में बहन बना दिया है। मैंने कहा- बहनें बन जाइए। साढू इसलिए बना हूं, क्योंकि किरोड़ी भी यही चाहते हैं कि दिल्ली से आई पर्ची की सरकार है, इसकी पर्ची पलटनी चाहिए और गोविंद डोटासरा भी यही चाहता है। 15 सितंबर को बीकानेर के डूंगरगढ़ में हुई किसान सभा में गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा- किरोड़ी रोज अपनी सरकार का तख्ता पलटने के लिए पुंपाड़ी-बांसुरी बजा रहे हैं।

हम दोनों के उद्देश्य एक ही है, एक काम करते हैं तो साढू होते हैं  डोटासरा ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा- किसान का काम नहीं हो रहा है। जो दलित पिछड़ों के साथ अपराध नहीं रोक पा रहा है, नौजवानों को रोजगार-नौकरी नहीं दे पा रहा है, वो दिल्ली से आई पर्ची राजस्थान में बदलनी चाहिए। हम दोनों के समान उद्देश्य हैं। एक ही काम करते हैं, तो साढू होते हैं। आज एक कैबिनेट का मंत्री रोजाना चिट्ठियां लिख रहा है। राज्य मंत्री जवाहर बेढम से मिलने के लिए किरोड़ी गए। वो कह रहे हैं यह मुकदमे दर्ज करो। आप मंत्री हो, आपने जब मंत्री पद की शपथ ली थी, तब आपने श्रद्धापूर्वक निष्ठा के साथ काम करने की शपथ ली थी। संविधान की शपथ लेते हुए कहा था- मैं काम करूंगा। आज वो लोगों के लिए काम नहीं कर रहे हैं।

किसानों की सुध लेने वाला कोई नहीं

डोटासरा ने कहा- किसानों की फसल खराब हो रही है। सरकार में किसानों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। खराब फसलों की गिरदावरी (सर्वे) करने वाला नहीं है। डूब कर किसी के बेटा-बेटी मर रहे हैं, कोई बुजुर्ग पानी में बह रहा है, किसी का घर ढह रहा है लेकिन आपदा राहत मंत्री मेलों में जा-जाकर बांसुरी बजा रहे हैं। क्या बांसुरी बजाने के लिए राज दिया था? जापान और कोरिया भेजने के लिए राज दिया था क्या? डोटासरा ने कहा- इनको जापान और कोरिया भेजने के लिए राज दिया था क्या? महंगे सूटबूट मंगाकर कोरिया-जापान घूम रहे हैं। किसान की कोई सुध लेने वाला नहीं है। गरीब की कोई सुनने वाला नहीं है। आज पूरे प्रदेश में भू माफिया, खनन माफिया, बजरी माफिया, अपराधी हावी हैं। कोई कानून व्यवस्था संभालने वाला नहीं है।

 

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर