Explore

Search

October 15, 2025 6:58 pm


लेटेस्ट न्यूज़

बिजौलिया में राजनैतिक भेंट चढ़ा तेजाजी चौक स्थित वर्षों पुराना सरकारी स्कूल, कांग्रेस सरकार में मिली 2 करोड़ 65 लाख की प्रशासनिक स्वीकृति के बावजूद अभी तक भाजपा सरकार ने नहीं सुध, क्षेत्र के सैकड़ों अभिभावक प्राइवेट स्कूलों को मोटी फीस देने को हो रहे मजबूर

कायलाना झील में मिला युवक का शव : एक दिन पहले अपने घर से निकला था युवक

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

जोधपुर। कायलाना झील में सोमवार को एक युवक का शव मिला है। युवक का सामान झील के किनारे गश्त करती हुई पुलिस को मिला था। जिसके बाद गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला। युवक एक दिन पहले अपने घर पर बिना बताए निकल गया था। जिसके बाद से उसके परिजन भी उसकी तलाश कर रहे थे। प्रथम दृष्टि से पुलिस इस मामले को सुसाइड का मान नहीं है। राजीव गांधी थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र में आने वाली कायलाना पुलिस चौकी के कांस्टेबल रमेशव विश्नोई व दिनेश कुमार सुबह 8 बजे झील के आस-पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें झील के किनारे एक बैग मिला। जिसमें एक मोबाइल फोन भी था। किसी के झील में डूब जाने के संदेह से पुलिस ने गोताखोर भरत चौधरी, गणेश, ओमप्रकाश, शंकर राम व भरत को मौके पर बुलाया। मृतक का नाम आसीफ (21) बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है।

इधर, तीन युवकों को बचाया

सोमवार दोपहर को 12 बजे के करीब तीन युवक कायलाना झील में नहाते हुए डूबने लगे। तीनों झील की एक झाड़ी में फंस गए थे। तीनों के चिल्लाने में गोताखोरों की टीम ने उन्हें बचा लिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। तीनों युवकों ने बताया कि वह मजदूरी की काम करते है। आज छुट्‌टी होने से वह पार्टी करने के लिए कायलाना झील आ गए थे। वहां नहाते समय गहरे पानी में चले गए और झाड़ी में फंस गए।

 

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर