(अलवर) बड़ा सवाल,,, दो नोटिस देने के बाद भी आखिर अलवर नगर निगम कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा।
अलवर नगर निगम के नोटिस बिल्डरों के लिए बने मजाक।
नगर निगम के नोटिस बने केवल खानापूर्ति।
अलवर नगर निगम के द्वारा मनु मार्ग कैपिटल गैलरिया मॉल के पास प्लॉट नंबर 9 में पीछे से जीरो सेटबैक पर बना रही बिल्डिंग को अलवर नगर निगम के द्वारा अभी तक दो नोटिस दिए जा चुके हैं।
लेकिन अभी तक बिल्डर के द्वारा किसी भी नोटिस का जवाब नहीं दिया गया है। शायद बिल्डर की नजर में सरकारी नोटिस और नोटिस पर आयुक्त के द्वारा किए गए हस्ताक्षरों का कोई महत्व नहीं है। बिल्डर की नजर में सरकारी नोटिस महज एक कागज का टुकड़ा है। जिसका जवाब देना तो दूर की बात है बिल्डर नोटिस को पढ़ना भी पसंद नहीं करता है।
वहीं दूसरी और नगर विकास न्यास के द्वारा अभी तक जहां भी सरकारी नोटिस दिए गए हैं वहां नोटिस का जवाब न मिलने पर नगर विकास न्यास के द्वारा तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की गई है।
लेकिन दूसरी तरफ अलवर नगर निगम के द्वारा अभी तक लगभग 100 से ज्यादा लोगों को सरकारी नोटिस दिया जा चुका है लेकिन आज तक नगर निगम के द्वारा एक भी भवन सील करने की कार्यवाकी अभी तक नहीं की गई है।
शायद इसीलिए अलवर नगर निगम के क्षेत्र में आने वाले कॉलोनी, मोहल्ले और सड़कों पर सैकड़ो की संख्या में नियमों के विरुद्ध बन रही बिल्डिंगों का जाल फैल गया है। अब नगर निगम कि इस कार्य शैली के पीछे क्या गोलमाल है यह तो नगर निगम ही जानता है।
बाकी जीरो सेट बैक पर बना रही यह बिल्डिंग लगभग 80%बनकर तैयार हो गई है और नगर निगम अभी भी नोटिस देने में लगा हुआ है कहीं यह नोटिस केवल दिखावा तो नहीं है।
Author: AKSHAY OJHA
namasterajsthan