Explore

Search

March 11, 2026 11:35 am


बाड़मेर जिले में थाना धोरीमना पुलिस की कार्रवाई

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

बाड़मेर। जिले की धोरीमना थाना पुलिस की टीम ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में 1 साल से फरार चल रहे आरोपी रमेश कुमार विश्नोई पुत्र उदा राम निवासी खारी थाना धोरीमना को गिरफ्तार किया है।

एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया कि पिछले साल आरोपी रमेश कुमार विश्नोई के विरुद्ध थाना धोरीमना पर अवैध मादक पदार्थ तस्करी के मामले में एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसमें घटना के समय से ही आरोपी फरार चल रहा है। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपों पर उनके कार्यालय से ₹10 हजार का इनाम घोषित कर उसको थाना स्तर पर टॉप 10 वांटेड की सूची में शामिल किया गया।

एसपी मीना ने बताया कि जिले में लंबे समय से वांछित चल रहे बदमाशों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जसाराम बोस व सीओ सुखा राम बिश्नोई के सुपरविजन में एसएचओ माणक राम मय टीम द्वारा आसूचना संकलन एवं तकनीकी सहायता से आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर