Explore

Search

February 21, 2026 3:59 am


देवमाली को बेस्ट टूरिस्ट विलेज का अवार्ड : दिल्ली में हुआ समारोह, उपराष्ट्रपति ने किया सम्मानित

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

अजमेर। भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की ओर से दिल्ली में समारोह का आयोजन किया गया। उप राष्टपति जगदीप धनकड़ की मौजूदगी में बेस्ट टूरिस्ट विलेज घोषित मसूदा के देवमाली गांव को अवार्ड दिया गया। दिल्ली में इस दौरान तत्कालीन उपखंड अधिकारी भरतराज गुर्जर, सरपंच पूजा गुर्जर सहित अन्य मौजूद रहे।

बता दें कि राजस्थान के देवमाली गांव को देश का बेस्ट टूरिस्ट विलेज घोषित किया। देवमाली गांव ब्यावर जिले के मसूदा उपखंड में आता है। इस गांव की खास बात ये है कि यहां करीब 3 हजार बीघा जमीन भगवान देवनारायण के नाम है। इसी वजह से यहां लोगों के नाम के पट्टे तक नहीं है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर