Explore

Search

February 11, 2026 10:54 am


किसान के 40 हजार रुपए ले भागा बाइक सवार बदमाश : मंडी में फसल बेचकर जा रहा था,हिसाब में गड़बड़ी की बात कहकर दिया चकमा

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

दौसा। जिले के महुवा पुलिस थाने में फसल बेचकर जा रहे किसान को चकमा देकर एक बाइक सवार 40 हजार रुपए लेकर फरार हो गया। किसान ने थाने में मामला दर्ज कराया। घटना 26 सितंबर की है। दरअसल फूल सिंह सैनी निवासी अलापुर ने मामला दर्ज कर बताया- मैं गुरुवार को बाजरा व सरसों बेचने अनाज मंडी महुवा में देवकी जैन की दुकान पर गया था, जहां अनाज बिकने के बाद हिसाब कर जैन के मुनीम ने 40 हजार 860 रुपए दिए। किसान ने रिपोर्ट में बताया- मैं अनपढ़ हूं, हिसाब लगाना नहीं जानता। सब्जी मंडी में बीज वाले पर अनाज का हिसाब लगवाया तो वह 48860 रुपए बने। रकम लेकर दुबारा हिसाब लगवाने मंडी की दुकान पर वापस पैदल जा रहा था, इस दौरान एक बाइक सवार मिला।

उसने कहा- मुझे आढ़तिया ने भेजा है, हिसाब में गड़बड़ी है। इसके बाद उसकी बाइक पर बैठकर वापस दुकान पर आ गया। उसे 40 हजार रुपए दिए तो बाइक सवार रकम लेकर अंदर चला गया। किसान ने मुनीम से हिसाब करने को कहा तो मुनीम ने कहा कि आपने 40 हजार रुपए किसे दे दिए, मैं उसे नही जानता। इसके बाद जब उसने दुकान के बाहर आकर देखा तो बाइक चालक अज्ञात व्यक्ति रुपए लेकर गायब हो चुका था। रिपोर्ट में बताया कि रुपए लेकर फरार होने वाला व्यक्ति कृषि जीन्स बेचने के दौरान मंडी पर पूरे दिन मौजूद था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर