दौसा। आपदा प्रबन्धन विभाग ने इस साल मानसून के दौरान अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त सड़कों, पुलिया, स्कूल एवं चिकित्सा भवनों की तात्कालिक अस्थाई मरम्मत व पुनस्र्थापन के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की है। कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया- दौसा ब्लॉक में 33 सड़क कार्यों के लिए 85.47 लाख रुपए, लवाण के 36 कार्यों के लिए 65.87 लाख रुपए, नांगल राजावतान के 31 कार्यों के लिए 39.34 लाख रुपए, सैंथल व कुण्डल के 32 कार्यों के लिए 50.55 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। बांदीकुई क्षेत्र में 27 कार्यों के लिए 57.40 लाख रुपए , बसवा के 25 कार्यों के लिए 33.40 लाख रुपए एवं सिकन्दरा में 14 कार्यों के लिए 19.02 लाख रुपए , सिकराय में 26 कार्यों के लिए 52.86 लाख रुपए , महवा के 32 कार्यों के लिए 59.01 लाख रुपए , मण्डावर के 44 कार्यों के लिए 63.74 लाख रुपए जारी किए हैं।
इसके साथ ही रामगढ़ पचवारा में 62 कार्यों के लिए 129.59 लाख रुपए , लालसोट में 59 कार्यों के लिए 95.81 लाख रुपए सहित कुल 421 कार्यों के लिए 752.46 लाख रुपए की तात्कालिक मरम्मत के लिए राज्य आपदा मोचन निधि से प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है। उन्होंने बताया- पुलों की मरम्मत के लिए महवा ब्लॉक के 3 कार्यों के लिए 1.80 लाख रूपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है। कलेक्टर ने बताया कि महवा ब्लॉक के 10 कार्यों के लिए 20 लाख रूपये, मण्डावर के 7 कार्यों के लिए 14 लाख रुपए एवं अन्य कार्यों सहित कुल 787.66 लाख रुपए की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है।