बिजोलिया ( बलवंत जैन ) बिजोलिया कस्बे में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक दशहरे पर्व को सभी कस्बे वासियों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। बिजोलिया नगर पालिका बनने के बाद आयोजित इस प्रथम दशहरे पर नगर पालिका मंडल ने दशहरा पर्व को खूबसूरत बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए।
रावण दहन के पूर्व भगवान श्री राम की शोभा यात्रा का आयोजन कस्बे के श्री चारभुजा नाथ मंदिर से प्रारंभ हुआ और कस्बे के मुख्य मार्गो से होता हुआ पलकी नदी पर पहुंचा। यहां जनप्रतिनिधियों के द्वारा भगवान श्री राम की आरती की गई। आरती के तत्पश्चात भव्य आतिशबाजी की गई। इस बार रावण दहन पर रावण की चमकती तलवार, नाभि पर चक्र, गुमती हुई गर्दन और टिमटिमाती आंखें लोगों में आकर्षण का केंद्र रही। सर्वप्रथम 25-25 फिट के कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले का दहन किया गया। इसके उपरांत रावण की नाभि में तीर छोड़ कर रावण दहन किया गया। रावण दहन के दौरान थाना अधिकारी लोकपाल सिंह राठौड़ के नेतृत्व में पूरा पुलिस जाप्ता दशहरे के कार्यक्रम में माकूल व्यवस्था बनाए हुए था। इस दौरान बिजोलिया नगर पालिका अध्यक्ष पूजा चंद्रवाल, प्रेम देवी मेवाड़ा, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज गोधा, जिला परिषद सदस्य अंकित तिवारी, संजय धाकड़, गोपाल राव, शिव चंद्रवाल, विट्ठल तिवारी, प.स. अभिषेक सर्वा, हीतेंद्र राजोरा, नरेश सोनी, एडवोकेट सुनील जोशी, निलेश नलवाया, प्रवीण विजयवर्गीय, दीपक गौड़, तुलसी रिजवानी, निलेश सनाढय, बिजोलिया वार्ड पार्षद सहित सभी कस्बे वासी उपस्थित रहे।
Author: AKSHAY OJHA
namasterajsthan