अजमेर। जिले में एक महिला को पिस्तौल दिखाकर धमकी देने और छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। महिला ने एक युवक पर व्यापार के नाम पर 50 लाख रुपए हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने गंज थाने में इसकी शिकायत दी गई है। गंज थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गंज थाना पुलिस के अनुसार- पीड़ित महिला ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी एक व्यक्ति से जान-पहचान हुई थी। आरोपी ने उससे व्यापार के नाम पर 50 लाख रुपए लिए। साल भर बाद उससे पैसे मांगे तो आरोपी ने पैसे देने में आनाकानी शुरू कर दी। उसे और उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया- आरोपी ने व्हाट्सऐप पर उसे एक वीडियो भेजा। वीडियो में वह एक मुर्गी को गोली मारता दिखाई दे रहा था। जिस पर आरोपी ने उसे धमकी दी कि वह उसे भी इस तरह गोली मार देगा। पीड़िता ने बताया- कुछ दिन बाद आरोपी ने उसे मिलने के लिए बुलाया था। जब आरोपी से मिलने के लिए पहुचीं तो आरोपी ने उसे जबरदस्ती खींचकर अपनी गाड़ी में बैठा लिया। उसके साथ छेड़छाड़ की गई। इसके बाद वह वहां से भाग गई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे फोन कर जान से मारने की धमकी दी। महिला की शिकायत पर गंज थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

लेटेस्ट न्यूज़
The Definitive Guide to copy machines for small business
March 4, 2026
4:21 pm
When was The Washington Daily News created?
March 4, 2026
4:18 pm
Top copy paste values vba Secrets
March 4, 2026
4:16 pm
What To Do About E Cig Clouds Before It’s Too Late
March 4, 2026
4:15 pm

व्यापार के नाम पर महिला से 50 लाख रुपए हड़पे : व्हाट्सऐप पर मुर्गी को गोली मारने का भेजा वीडियो, पीड़िता से छेड़छाड़ भी की
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

