अजमेर। करवा चौथ का व्रत खोलकर पति और बेटियों के साथ घूमने निकली महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। पीछे से आई एक तेज रफ्तार बाइक ने इनके स्कूटर को टक्कर मार दी। पूरा परिवार स्कूटर से नीचे गिर गया। इस दौरान महिला की गर्दन बाइक के पहिए और मडगार्ड के बीच फंस गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पति और दोनों बेटियां घायल हो गई। हादसा अजमेर में पुष्कर रोड पर हुआ। क्रिश्चनगंज थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया- फायसागर रोड स्थित कीर्ति नगर निवासी मनदीप कौर (30) रविवार रात को करवा चौथ का व्रत खोलने के बाद अपने पति गुरप्रीत और 2 बेटियों हरलीन (12) और लवलीन (8) के साथ स्कूटर पर घूमने निकली थी। रात करीब 10.30 बजे पूरा परिवार पुष्कर रोड स्थित मित्तल अस्पताल चौराहा पर पहुंचा। इस दौरान 2 युवक पीछे से तेज रफ्तार में बाइक लेकर लेकर आए और उनके स्कूटर को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पूरा परिवार स्कूटर से नीचे गिर गया। इस दौरान मनदीप की गर्दन बाइक के पहिए और मडगार्ड के बीच फंस गई। मनदीप के पति गुरप्रीत सिंह और दोनों बेटियों को भी चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने पहिए और मडगार्ड में फंसी मनदीप की गर्दन को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला और मित्तल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार युवक को लोगों ने पीटा हादसे के बाद बाइक सवार युवक मौके से भागने लगे। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया, जबकि दूसरा भाग निकला। लोगों ने पकड़ में आए युवक की पिटाई कर दी। सूचना पर क्रिश्चयनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो लोगों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसका मेडिकल कराया। पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ दर्ज किया मामला पुलिस ने घायलों के बयान के आधार पर बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मनदीप के शव को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। सोमवार सुबह पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

लेटेस्ट न्यूज़
Les secrets pour devenir viral en un clic
February 18, 2026
1:36 am
A Expert Manual regarding Virtual Plinko: Strategies for Maximize Wins across Canada
February 18, 2026
1:33 am
Spinmama Casino: Avis honnête
February 18, 2026
1:29 am

बाइक के टायर में फंसी महिला की गर्दन, मौत : पति-बेटियों के साथ स्कूटर पर घूमने निकली थी, तेज रफ्तार गाड़ी ने मारी टक्कर
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

