Explore

Search

February 18, 2026 11:46 pm


लेटेस्ट न्यूज़

मदन राठौड़ बोले- कांग्रेसी कह रहे आपने अच्छे प्रत्याशी उतारे : आधा चुनाव तो आप जीत गए, कहा- संगठन के चुनाव होंगे, कोई नहीं जानता अगला अध्यक्ष कौन होगा

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

जयपुर। उपचुनावों को लेकर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि हम सभी जगह गए हैं। हमारे कार्यकर्ताओं में उत्साह है। मेरा संपर्क सभी से है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी मेरा संपर्क है। मैं किसी का नाम नहीं लूंगा, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता भी कह रहा है कि आपने जिन उम्मीदवारों का चयन किया है। वह बहुत अच्छा है। उन्होंने कहा- राजनीति में सभी से मिलना-जुलना होता है। कार्यक्रमों में हम साथ बैठते हैं। वहां कांग्रेस कार्यकर्ता बोलते हैं कि आपने सही प्रत्याशी का चयन करके मैदान में उतारा है। आधा चुनाव तो आप जीत गए हैं। वह आधा चुनाव जीतने की बात कह रहे हैं तो बाकी का चुनाव हम अपने कार्यकर्ताओं के दमखम से जीत जाएंगे। सभी क्षेत्रों में बहुत उत्साह हैं। हम सातों सीटें जीतेंगे।

हमारे यहां जो भी अध्यक्ष बनता है, वो वंशानुगत नहीं होता

इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा- देश में 2500 से ज्यादा राजनीतिक पार्टियां है। लेकिन उनमें से अधिकांश पारिवारिक अथवा व्यक्ति विशेष की पार्टी बनकर रह गई है। बीजेपी में ऐसा नहीं है। हमारे यहां जो भी अध्यक्ष बनता है, वो वंशानुगत नहीं होता हैं।

प्रदेश प्रतिनिधि में से कोई अगला प्रदेशाध्यक्ष बनेगा

संगठन पर्व में हमारे चुनाव होंगे। सबसे पहले बूथ स्तर पर चुनाव होंगे। उसके बाद मंडल स्तर पर समिति बनेगी। वो जिला अध्यक्ष का चुनाव करेगी। उसके बाद जिले से प्रदेश प्रतिनिधि का चयन होगा। प्रदेश प्रतिनिधि में से कोई अगला प्रदेशाध्यक्ष बनेगा। ऐसे में कोई नहीं जानता कि अगला प्रदेशाध्यक्ष कौन होगा।

 

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर