Explore

Search

February 18, 2026 4:27 pm


दो बाइकों में भिड़ंत, दो लोग घायल : दोनों गंभीर हालत में रेफर, फलोदी के मोरिया गांव में हुआ हादसा

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

जोधपुर। फलोदी से नागौर जाने वाले सड़क मार्ग पर स्थित मोरीया गांव में मंगलवार शाम को दो बाइकों के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार मोरीया गांव निवासी राकेश विश्नोई मंगलवार शाम करीब आठ बजे बाइक पर सवार होकर किसी कार्य से जा रहा था। तभी बीच रास्ते में उसकी बाइक एक सामने आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। इस हादसे में दोनों बाइक चालक घायल हो गए। घटनास्थल पर आसपास के लोग जुट गए और दोनों घायलों को निजी वाहन से तुरंत फलोदी जिला अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने राकेश और इकबाल का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर