जयपुर। जिले में धोखेबाज प्रेमी के एक युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी ने शादी करने का वादा किया। बच्चा होने पर धोखा देकर घर छोड़कर भाग निकला। मानसरोवर थाने में पीड़िता ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (मानसरोवर) राजेन्द्र कुमार कर रहे हैं। पुलिस ने बताया- अजमेर निवासी 22 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। साल-2022 में उसकी जान-पहचान आरोपी से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने उसके प्यार के जाल में फांस लिया। शादी का वादा कर उसके जयपुर ले आया। मानसरोवर इलाके में किराए के मकान में लिव-इन-रिलेशनशिप में रखा। लिव-इन में रहने के दौरान आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर शादी करने का वादा किया। शादी का झांसा देकर देहशोषण करता रहा। देहशोषण के दौरान बच्चे को जन्म दिया। कुछ समय तक आरोपी प्रेमी उनके साथ रहा। उसके बाद धोखा देकर उन्हें छोड़कर भाग निकला। धोखे का पता चलने पर पीड़िता ने मानसरोवर थाने में FIR दर्ज करवाई।

लेटेस्ट न्यूज़
Comprehensive Review to the Massive Aquatic Brand World
February 18, 2026
4:43 am
Мобильное приложение казино cryptoboss казино на Андроид: удобство гемблинга
February 18, 2026
4:28 am
Reseña completa de Winairlines España y sus juegos
February 18, 2026
4:17 am

जयपुर में प्रेमी ने किया युवती से रेप : विरोध पर किया शादी का वादा, धोखा देकर घर छोड़कर भागा
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

