Explore

Search

March 29, 2026 11:30 pm


कोटा में युवक ने घर पर फांसी लगाई : पत्नी मायके में रह रही थी, सुसाइड के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

कोटा । शहर के दादाबाड़ी थाना इलाके में एक युवक के सुसाइड करने का मामला सामने आया है। युवक घर के कमरे में फांसी पर लटका मिला। परिचित के घर पहुंचने पर घटना का पता लगा। जिसके बाद उसे नीचे उतार कर निजी हॉस्पिटल ले जाया। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने चेक कर एमबीएस हॉस्पिटल रेफर किया। एमबीएस में उसे मृत घोषित किया। घटना बुधवार दोपहर की है। आज शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। फिलहाल सुसाइड के कारण सामने नहीं आए है। परिजनों ने बातचीत करने से इनकार कर दिया।

सुसाइड के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

दादाबाड़ी थाना हेड कॉन्स्टेबल राधेश्याम सांखला ने बताया कि मृतक प्रवीण कुमार (46) दादाबाड़ी विस्तार योजना इलाके में रहते थे। किसी की दुकान पर काम करते थे। साल 2009 में प्रवीण की शादी हुई थी। उनके बच्चे नहीं थे। कुछ समय से मन मुटाव के कारण प्रवीण की पत्नी अपने मायके रह रही थी। बुधवार को प्रवीण अपने कमरे में था। उसने दोपहर बाद कमरें में पंखे से फांसी लगा ली। कुछ समय बाद परिजन कमरे में आए तो प्रवीण फांसी पर लटका हुआ मिला। परिजन उसे निजी उतार कर निजी हॉस्पिटल ले गए। फिर वहां से एमबीएस लाए। पुलिस को एमबीएस से सूचना मिली। आज शव पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। फिलहाल सुसाइड के कारण पता नही लगे। जांच के बाद ही सुसाइड के कारण सामने आएंगे।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर