जालोर। जिले में अवैध आरा मशीनों व लकड़ी के अवैध परिवहन की रोकथाम को लेकर डीएफओ देवेंन्द्र सिंह भाटी के निर्देश से चल रहे अभियान के तहत भीनमाल वन क्षेत्र में अक्टूबर महीने में 5 अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर 3 लाख 83 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। डीएफओ देवेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि अभियान के एक महीने में अवैध परिवहन के 4 और एक अवैध आरा मशीन का प्रकरण बनाया गया। भीनमाल के क्षेत्रीय वन अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि 13 अक्टूबर को आलवाड़ा से खोखा रोड पर ट्रक में लकड़ी के अवैध परिवहन पर प्रकरण दर्ज कर 2 लाख 61 हजार रुपए का जुर्माना वसूला। उसी दिन आलवाड़ा खोखा रोड पर एक अवैध परिवहन करते हुए पिकअप, 16 अक्टूबर को सोबड़ावास कोरी ग्रेवल रोड पर एक पिकअप को पकड़कर 61 हजार-61 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा दादाल से बागोड़ा रोड पर एक पिकअप से पंचमेल लकड़ी के गुटके के अवैध परिवहन पर प्रकरण दर्ज किया किया गया है। वहीं 16 अक्टूबर को ही सोबड़ावास कोरी ग्रेवल सड़क पर में अवैध आरा मशीन को जब्त कर कार्रवाई आरामशीन मालिक पर प्रकरण दर्ज किया गया है।तथा आगे की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़
Our Development plus Functions of this plinko game online
February 18, 2026
3:09 am
Detailed Analysis on this Classic Aviator Digital Game and these Proven Strategies to Winning
February 18, 2026
3:02 am
In-depth Insights on Casino Playjonny: Fairness and Login Report
February 18, 2026
2:52 am
Transformez vos économies en une fortune en un temps record
February 18, 2026
2:44 am

जंगल की लकड़ी के अवैध परिवहन पर जुर्माना : वन विभाग ने 3 लाख 83 हजार वसूले; अभियान के तहत हो रही कार्रवाई
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

