Explore

Search

February 18, 2026 12:26 pm


लेटेस्ट न्यूज़

दम्पति के गहने लूट कर फरार हुए दो युवक : नींद खुलने पर पत्थर से जानलेवा हमला करने का किया प्रयास, पुलिस जांच में जुटी

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

अजमेर। श्रीनगर थाना क्षेत्र के मंडियानी में दो चोर कमरे के बाहर बरामदे में सो रहे दंपती से सोने के गहने लूट कर फरार हो गए। चोरों ने दोनों की नींद खुलने पर बड़े पत्थर से जानलेवा हमला करने की कोशिश भी की। इस दौरान महिला के पति ने चोरों का काफी दूर तक पीछा भी किया, लेकिन दोनों चोर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग छूटे। पुलिस केअनुसार मंडियानी निवासी सत्यनारायण गुर्जर (45) ने दर्ज करवाई रिपोर्ट में बताया कि वह शनिवार रात को अपनी बेटियों व पत्नी के साथ कमरे के बाहर बरामदे में सो रहा था। इस दौरान करीब रात 12 बजे के बाद मुंह पर कपड़ा लपेटे बीस से पच्चीस साल के दो युक्क घर की चारदिवारी फांदकर अंदर आ गए। उन्होंने बेटियों के साथ नीचे आंगन में सो रही पत्नी राधा के गले से सोने की मुर्की, कंठी व मंगलसूत्र तोड़ लिया। वहीं खाट पर सो रहे पति सत्यनारायण के कानों में पहने सोने के झेले तोड़ने की कोशिश कर रहे थे। उसी दौरान नींद खुलने पर एक चोर बड़ा सा पत्थर लिए हुए खड़ा था। वहीं दूसरा कानों से झेले खोलने की कोशिश कर रहा था। विरोध करने पर चोरों ने पत्थर मारने की कोशिश की। दोनों चोरों ने जबरदस्ती करते हुए व्यक्ति के कानों से झेले तोड़ लिए। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर