Explore

Search

August 5, 2025 1:13 pm


गोवर्धन पूजा के लिए गांव गया था परिवार : घर में घुसे बदमाश, 50 हजार की नकदी और 2 चेक किए पार

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

कोटा। शहर में चोरी की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही। अब बोरखेड़ा थाना क्षेत्र के अटवाल नगर में सूने मकान में बदमाशों ने सेंध लगाई है। बदमाश घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे। बदमाश यहां से अलमारी में से 50 हजार नकदी व 2 साइन किए हुए चेक चोरी करके फरार हो गए। पीड़ित गांव से लौटा तब चोरी का पता लगा। पीड़ित ने चोरी की शिकायत थाने में दी है।

गांव से लौटे तो टूटे मिले घर के ताले

पीड़ित हितेश खंडेलवाल ने बताया कि दीपावली पर परिवार सहित अपने गांव टांकरवाड़ा गए थे। गोवर्धन पूजा के बाद 3 नवंबर की सुबह कोटा लौटे। देखा तो मकान का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो अलमारी खुली हुई थी। अलमारी में 50 हजार की नकदी व 2 साइन किए हुए चेक गायब थे। बदमाश दीवार फांद कर अंदर घुसे। फिर ताला तोड़ा। चोरी की सूचना बोरखेड़ा थाना पुलिस को दी है। कॉलोनी में आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज देख रहे है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर