Explore

Search

February 18, 2026 11:00 am


लेटेस्ट न्यूज़

करंट की चपेट में आने से मिस्त्री की मौत : मकान निर्माण के दौरान हाईटेंशन लाइन से बल्ली में करंट आ गया

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

अलवर। शहर के NEB थाना क्षेत्र के मन्नाका रोड पर सोमवार सुबह 51 साल के चिनाई मिस्त्री की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। NEB के मन्नाका रोड पर एक भवन निर्माण चल रहा है। वहां मिस्त्री बसन्ती लाल सोमवार सुबह काम में लगा हुआ था। तभी मकान के ऊपर से जाने वाले हाईटेंशन बिजली की लाइन से बल्ली छू गई। जिसके कारण करंट आ गया। करंट की चपेट में आने से बसंती लाल दूर जाकर गिरे और अचेत हो गए। इसके बाद बाकी लोग मिस्त्री को तुंरत अस्पताल लेकर आए। जहां उपचार के दौरान दम टूट गया। इसके बाद अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक के छोटे साले ने बताया कि उनका जीजा बंसती लाल पिछले 10 वर्षों से शिव कॉलोनी मन्नाका रोड पर रहता है। मृतक के एक लड़का है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर