Explore

Search

February 11, 2026 4:33 pm


घटिया सड़क निर्माण को लेकर स्थानीय निवासियों में रोष : बोले- आधा इंच लेयर, हाथों से उधड़ रही; UIT को शिकायत की

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

अलवर। शहर में स्कीम 8 गांधी नगर कॉलोनी में रातों रात घटिया रोड बना दी। जिसकी परत अगले दिन सुबह वहीं लोगों ने उधेड़ते हुए सवाल खड़े किए। आमजन ने कहा कि यह घटिया रोड है। महिला देवा शर्मा ने बताया कि रोड का निर्माण करीब 8 साल से ज्यादा समय के बाद किया गया। जैन बीएड आदिनाथ कॉलेज तक रोड को ठीक ठाक बनाया। लेकिन उससे आगे खानापूर्ति और घटिया निर्माण किया है। यहां के लोगों ने बताया कि रोड इतनी घटिया है कि आसानी से हाथ से उधड़ जाती है। आधा इंच की लेयर डाली है। संतोष दत्ता ने बताया कि पहले रोड की चौड़ाई भी अधिक थी। अब संकरी व घटिया रोड रातोंरात बना दी। सुबह आमजन को पता लगा तो घटिया रोड बनाने को लेकर विरोध जताया। यूआईटी के अधिकारियों को शिकायत की गई।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर