Explore

Search

August 8, 2025 10:41 pm


नगर निगम ने 4 बिल्डिंग 1 होटल को सीज किया : बिना नक्शे के चल रहा था होटल, पहले भी दे चुके नोटिस

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

अजमेर दीपावली के बाद एक बार फिर नगर निगम एक्शन मोड पर है। निगम की ओर से गुरुवार को अवैध निर्माण करने वालों पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया। निगम की टीम ने गंज और दरगाह क्षेत्र में स्थित 4 निर्माणाधीन बिल्डिंग और एक होटल को सीज किया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस जाब्ता तैनात रहा। गुरुवार को नगर निगम के अधिशासी अभियंता धर्मेंद्र आनंद, निगम के अतिक्रमण प्रभारी डॉ. रविश सामरिया सहित निगम कर्मचारी और पुलिस जाब्ता गंज थाने पर पहुंचा। इसके बाद निगम की टीम ने एक-एक कर दरगाह और गंज क्षेत्र में कार्रवाई को अंजाम दिया। अधिशासी अभियंता धर्मेंद्र आनंद ने बताया कि गज और दरगाह क्षेत्र में कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। जिसमें चार निर्माणाधीन बिल्डिंग और 1 होटल को सीज किया गया है। पूर्व में पांचों को नोटिस जारी किया गया था। धर्मेंद्र आनंद ने बताया कि चार निर्माणाधीन बिल्डिंग मालिकों के द्वारा नक्शे के अनुरूप जाकर अवैध रूप से निर्माण किया जा रहा था। जिसकी शिकायत मिलने पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

बिना नक्शे के संचालित हो रहा था होटल

अधिशासी अभियंता धर्मेंद्र आनंद ने बताया कि मुमकिन हुसैन नाम के व्यक्ति के द्वारा दरगाह क्षेत्र में बिना नक्शे के ही होटल बनाई गई। जिसे लंबे समय से संचालित किया जा रहा था। होटल मालिक को नोटिस देकर आज सीज की कार्रवाई की गई है। कार्रवाई से पहले होटल में रहने वाली यात्रियों को बाहर निकाल दिया गया।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर