Explore

Search

July 6, 2025 8:12 pm


पति से कहासुनी के बाद पत्नी ने सुसाइड किया : शराब की लत को लेकर दंपती में झगड़े होते थे; कमरा बंद कर लगाया फंदा

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

कोटा हर के गुमानपुरा थाना क्षेत्र में गृह क्लेश के चलते महिला ने सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि शराब पीने की बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी। जिसके बाद पत्नी ने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। पता लगने पर परिजन उसे नीचे उतारकर हॉस्पिटल लाए। जहां महिला की मौत हो गई। महिला अनिता कश्यप (30) कोटड़ी भोई मोहल्ले की रहने वाली थीं। घटना बुधवार रात 12 बजे के आसपास की है।

बेटे ने देखा फांसी पर लटकी थी मां

ससुर किशोर ने बताया कि अनिता की शादी को 8 साल से ज्यादा वक्त हो चुका। 5 साल की पोती है। बेटा धीरेंद्र लोडिंग गाड़ी चलाता है। वो अक्सर शराब पीता था। बुधवार रात 8-9 बजे करीब घर आया था। उस समय उसकी पत्नी अनिता खाना बना रही थी। हम दोनो पति पत्नी पहली मंजिल पर सो रहे थे। रात 11 बजे करीब 5 साल की पोती रोते रोते आई। उसने शराब शराब कहा। पोती की बात सुनकर पत्नी नीचे देखने गई। बेटा बाथरूम में था। जबकि अनिता के कमरे का अंदर से गेट लगा हुआ था। जैसे तैसे गेट खोला तो अनिता फांसी पर लटकी हुई मिली। शराब पीने की आदत को लेकर अनिता व धीरेंद्र में अक्सर कहासुनी होती थी। शराब छोड़ने के लिए हमने पहले भी धीरेंद्र को खूब समझाया।

पिता बोले- अनिता गुस्सा करती थी

अनिता के पिता प्रेमशंकर ने बताया कि अनिता व उसके पति के बीच में थोड़ा बहुत लड़ाई झगड़ा चलता रहता था। धीरेंद्र के शराब पीने की आदत से अनिता परेशान थी। बुधवार रात को क्या हुआ इस बारे में पता नहीं। पति धीरेंद्र ने बताया कि मैंने शराब पी रखी थी। इस बारे में थोड़ी बहुत कहासुनी हुई थी। अनिता गुस्सा ज्यादा करती थी। गुमानपुरा थाना ASI होशियार सिंह ने अनिता ने कमरे के पंखे से चुन्नी से फांसी लगा ली। परिजन उसे नीचे उतारकर एमबीएस हॉस्पिटल लाए थे। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। अनिता के पीहर वाले मॉर्च्युरी पर मौजूद हैं। परिजनों ने शराब के कारण कहासुनी होने की बात बताई है। शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। परिजनों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

 

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर