उदयपुर। जिले के नाई थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक युवती का शव बड़ी तालाब में तैरता हुआ मिला। तालाब के आसपास लोगों की नजर जब तैरते हुए शव पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत नाई थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस और राजस्थान नागरिक सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कुछ ही देर में रेस्क्यू टीम ने महिला का शव तालाब में से बाहर निकाल लिया। पुलिस के अनुसार युवती की पहचान 25 वर्षीय चेतना निवासी अकोला चित्तौड़गढ़ हाल ग्रेटर कैलाश नगर बड़ी रोड के रूप में हुई है। फिलहाल युवती की मौत के स्पष्ट कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़
O Zamanlar İstanbul Mecidiyeköy’de Yalnız Yaşıyordum
February 10, 2026
5:59 pm
Diyarbakır Escort Sitesi
February 10, 2026
5:58 pm
خیلی هیجانزده. شما احتمالاً نیست تمام شد با تعمیر برد یخچال
February 10, 2026
5:58 pm
All-in-One UMS File Viewer – FileMagic
February 10, 2026
5:50 pm

नागरिक सुरक्षा विभाग ने रेस्क्यू कर निकाला शव : बड़ी तालाब में मिला शव, नाई थाना क्षेत्र का मामला
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

