करौली। जिला मुख्यालय स्थित मेला गेट के पास आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े में जमकर लाठी डंडे चले। झगड़े में दोनों पक्षों के 6 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए करौली जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने बताया कि मेला दरवाजे के पास बच्चों के खेलने के दौरान आपस में कहासुनी हो गई। कहासुनी झगड़े में बदल गई और दो पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट और झगड़े में दोनों पक्षों के 6 लोग घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को करौली जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी अनुज शुभम मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से घटना की जानकारी ली। घायलों में एक पक्ष के शेर सिंह (55) पुत्र लख सिंह, जय सिंह (20) पुत्र उग्र सिंह, पप्पू सिंह (42) पुत्र खेम सिंह, समय सिंह (55) पुत्र उग्र सिंह निवासी मेला गेट हैं। वहीं दूसरे पक्ष के वसीम (35) पुत्र सलीम और नदीम (32) पुत्र सलीम निवासी हाजी कॉलोनी करौली घायल हुए हैं। घायलों का करौली अस्पताल में इलाज जारी है। कोतवाली थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

लेटेस्ट न्यूज़
How Small Businesses Benefit From Hiring an AI Agency
March 14, 2026
7:28 pm
Used Car Loans Defined: How Financing a Pre-Owned Vehicle Really Works
March 14, 2026
7:27 pm
The Sounds Of Vaping – The Good, The Dangerous And The Ugly
March 14, 2026
7:26 pm

बच्चों के विवाद को लेकर भिड़े 2 पक्ष : मारपीट में 6 लोग घायल, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

