Explore

Search

July 7, 2025 12:24 pm


गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट, 5 लोग आए चपेट में : 1 महिला की हालत गंभीर, मची अफरा-तफरी, लीकेज होने से हुआ हादसा

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

बाड़मेर। जिले के सदर थाना इलाके के भाड़खा गांव में गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इससे 5 लोग उसकी चपेट में आ गए, जिसमे 3 महिलाएं और 1 बच्ची शामिल है। घायलों में एक महिला का हालत गंभीर है, उसे जोधपुर रेफर किया गया है। सिलेंडर में लिकेज होने के कारण यह हादसा हुआ। घर की रसोई में आज सुबह गैस की टंकी में लीकेज होने से आग लग गई। इससे घरवालों में अफरा-तफरी मच गई। परिवार के लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए गैस की टंकी पर पानी से गीले बिस्तर डाल दिए। लेकिन कुछ देर बाद टंकी में ब्लास्ट हो गया। इससे 3 महिलाएं 1 बच्ची सहित 5 लोग झुलस गए। घटना भाड़खा गांव में आज सुबह करीब 7 बजे की है। सभी घायलों को बाड़मेर हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। इसमें 1 गंभीर महिला को जोधपुर रेफर कर दिया गया। वहीं, फायर बिग्रेड व ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। सूचना के बाद पुलिस व प्रशासन के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे।

चाय बनाते समय लगी आग

पुलिस के अनुसार भाड़खा ग्राम पंचायत के नारायणियों की ढाणी में वीराराम पुत्र मानाराम प्रजापत के घर की रसोई में सुबह करीब 7 बजे बुजुर्ग महिला पांची (75) पत्नी मानाराम चाय बना रही थीं। इस दौरान गैस लीकेज होने से आग लग गई। परिवार के लोगों ने आग देखकर महिला सहित रसोई में बैठे अन्य लोगों को बचाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने फायर बिग्रेड व प्रशासन को सूचना दी। लोगों ने गैस की टंकी पर बिस्तरों को गीला करके डाला। आग से 3 महिलाएं व 1 बच्ची सहित 5 जने झुलस गए। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। फायर बिग्रेड ने मौके पर पहुंचकर आग को कंट्रोल किया। वहीं घायलों को बाड़मेर हॉस्पिटल लेकर आए। वहां से महिला पांची को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर कर दिया गया। वहीं अंतरी देवी (80) पत्नी प्रहलादाराम, लता (2) पुत्री बंशीलाल, नाखा (60) पत्नी वीराराम, देवाराम (29) पुत्र वीराराम का बाड़मेर हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

रात को हुआ था जागरण

डीएसपी रमेश कुमार शर्मा ने बताया- रसोई में चाय बनाने के दौरान यह हादसा हुआ। इससे वीराराम के परिवार के 5 सदस्य घायल हुए है। उपचार के लिए हॉस्पिटल लाया गया है। रात के समय में रात्रि जागरण प्रोग्राम था। लीकेज से विस्फोट हुआ है। एक बुजुर्ग महिला को रेफर किया गया है। बाकी 4 सदस्यों की हालात ठीक है। हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

ग्यारस का उद्यापन का था कार्यक्रम

मिली जानकारी के मुताबिक वीराराम के परिवार में ग्यारस का उद्यापन का कार्यक्रम था। मंगलवार रात को जागरण का प्रोग्राम था। परिवार के सभी सदस्य घर पर आए हुए थे। सुबह के समय चाय बनाने के दौरान हादसा हुआ है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर