सीकर। जिले के एक प्राइवेट कोचिंग इंस्टीट्यूट के संचालक पर नीट में सिलेक्शन कराने के नाम पर 10 लाख मांगने और नाबालिग लड़कियों से अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। लड़कियों ने सीकर एसपी को रिपोर्ट देकर कोचिंग संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस को दी रिपोर्ट में नाबालिग ने बताया- वह अपनी बहन के साथ नीट में एडमिशन के लिए प्राइवेट कोचिंग इंस्टीट्यूट गई थी। दोनों ने फीस के 75-75 हजार रुपए जमा करवा दिए थे। इस तरह दोनों बहनों ने कुल 1 लाख 50 हजार रुपए तीन किश्तों में जमा करवा दिए। इसके बाद इंस्टीट्यूट के संचालक ने लड़कियों से कहा- अगर उन्हें नीट में सिलेक्शन करवाना है तो 10 लाख अपने पापा से लाकर दे दो। तब लड़कियों ने कहा- इतने पैसे उनके पास नहीं है और वह गरीब है। इसके बाद संचालक ने कहा- पैसे नहीं है तो जैसा मैं कहता हूं वैसा करना पड़ेगा। इसके बाद संचालक दोनों बहनों से अश्लील हरकत और अश्लील बात करने लगा। अपनी इस हरकत के बारे में किसी को बताने पर कोचिंग से निकालने की धमकी दी। इसके बाद दोनों बहनें डिप्रेशन में रहने लगी। एक लड़की ने सुसाइड की कोशिश भी की। लड़कियां अपने गांव चली गई। कोचिंग संचालक ने फीस देने से भी मना कर दिया। एसपी के आदेश पर उद्योग नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़
Lucky Rajor Naked For Great Sex
March 13, 2026
9:26 am
Open, Preview & Convert ICE Files Effortlessly
March 13, 2026
9:24 am
Juego en Casino Online – Evaluación Experta del Sistema y la Dinámica
March 13, 2026
9:22 am
Kaş Düzeltme: Müslümanlar İçin Ölçü, Sınır ve Pratik İpuçları
March 13, 2026
9:21 am

कोचिंग संचालक ने स्टूडेंट दो बहनों से की अश्लील हरकत : नीट में सिलेक्शन के नाम पर मांगे 10 लाख रुपए, दोनों को धमकाया
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

