कोटा। मौसम में बदलाव के साथ ही मगरमच्छ निकलने की घटना सामने आ रही है। अब बोरखेड़ा इलाके की आवासीय कॉलोनी में 4 फीट लंबा मगरमच्छ घुस आया। मगरमच्छ गाड़ियों के नीचे जाकर छिप गया। सूचना पर फॉरेस्ट विभाग की टीम ने 40 मिनट में मगरमच्छ को पकड़ा। फॉरेस्टकर्मी वीरेंद्र सिंह ने बताया- घटना रात 11 बजे के आस-पास की है। बोरखेड़ा थाने के सामने साईंधाम आवासीय कॉलोनी में 4 फीट लंबा और करीब 23 किलो वजनी मगरमच्छ होने की सूचना मिली। जिसके बाद टीम मौके पर गई। मगरमच्छ गाड़ियों के नीचे छिपा था। सावधानी से गाड़ियों को हटाया गया। मगरमच्छ पकड़ने के दौरान इधर-उधर भागा। करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को रेस्क्यू किया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। कॉलोनी के आस-पास से नाला और नहर गुजर रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मगरमच्छ रात 10 बजे करीब कॉलोनी में आ गया था। मगरमच्छ को देख कॉलोनी में लोगों की भीड़ लग गई थी।

लेटेस्ट न्यूज़
Show Vest: The Perfect Blend of Style and Feature for Performers
March 15, 2026
3:23 pm
Казино Allwin слоти, бонуси та огляд для гравців з України
March 15, 2026
3:23 pm
FileViewPro: The Universal Opener for DPG and More
March 15, 2026
3:19 pm
1xbet 1хБет букмекерская контора БК 1xbet Ставки на спорт онлайн Вход на официальный сайт
March 15, 2026
3:14 pm

आवासीय कॉलोनी में घुसा 23 किलो वजनी मगरमच्छ : गाड़ियों के नीचे जाकर छुपा, 40 मिनट में किया रेस्क्यू
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

