Explore

Search

March 11, 2026 4:58 pm


युवक ने सुसाइड किया : कमरें में फांसी लगाई, 24 घंटे बाद भाई पहुंचा तब पता लगा, कारणों का नहीं हुआ खुलासा

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

कोटा शहर के बोरखेड़ा इलाके के अज्ञात कारणों से एक युवक ने सुसाइड कर लिया। युवक ने कमरे में फांसी लगा ली। पता लगने पर परिजन उसे नीचे उतारकर एमबीएस हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने चैक कर मृत घोषित किया। घटना बुधवार शाम 6 बजे के आसपास की है। 24 घंटे पुराना होने से शव से बदबू आ रही थी। आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक राकेश कुमार (31) मंडीपाडा इलाके में माता जी के मंदिर के पास रहता था। बोरखेड़ा थाना ASi शिवराज ने बताया कि राकेश मजदूरी करता था। पत्नी की 6-7 साल पहले मौत हो चुकी। वर्तमान में अपने बुजुर्ग माता पिता के साथ रहता था। फिलहाल उसके माता पिता गांव गए हुए थे। राकेश पास में रहने वाले भाई सुरेशचंद के यहां खाना खाने जाता था। बुधवार की सुबह राकेश खाना खाने अपने भाई के घर पर नहीं गया। शाम को भाई मजदूरी से लौटा। उसे पता लगा कि राकेश सुबह खाना खाने नहीं आया। जिसके बाद बड़ा भाई शाम 6 बजे के राकेश के घर पहुंचा। राकेश फांसी पर लटका हुआ मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचीं। शव से बदबू आ रही थी। संभवतया राकेश 24 घंटे से फांसी पर लटका हुआ था। फिलहाल सुसाइड के कारण सामने नहीं आए।बडे भाई सुरेश की रिपार्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच की जा रही है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर