बाड़मेर। जिले की डीएसटी और धनाऊ पुलिस ने मादक पदार्थ के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई करते 42.44 ग्राम स्मैक बरामद की। वहीं दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक बोलेरो गाड़ी को जब्त किया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार- सूचना मिली थी कि धनाऊ थाना इलाके के जाखड़ों का तला इलाके में एक बोलेरो गाड़ी में मादक पदार्थ लेकर जा रहे रहे है। इस पर बुधवार रात को धनाऊ एसआई अमराराम और डीएसटी प्रभारी हनुमान राम मय पुलिस जाब्ता ने नाकाबंदी कर संदिग्ध बोलेरो गाड़ी को रुकवाया। ड्राइवर व उसके साथी से पूछताछ करने पर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर तलाशी ली गई। इस दौरान 42 ग्राम 44 मिलीग्राम अवैध स्मैक मिली। इस पर टीम ने ड्राइवर रसूल खान और उसके सहयोगी भभूताराम को हिरासत में लिया। आरोपियों और गाडी को थाने लेकर पहुंचे। धनाऊ थानाधिकारी गोविंदराम ने बताया- आरोपी रसूल खान पुत्र इमाम खान निवासी भोजारिया बीजराड़ के कब्जे से स्मैक 42.44 मिलीग्राम अवैध स्मैक बरामद किया। रसूल और उसके सहयोगी भभूताराम के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज किया गया। दोनो गिरफ्तार आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई चौहटन डीएसपी ऑफिस के हेड कांस्टेबल गोपीकिशन की विशेष भूमिका रही है। आरोपी भभूताराम के खिलाफ एनडीपीएस और आबकारी के 3 मामले दर्ज है। वहीं रसूल खान के खिलाफ लूट, चोरी, गोवंश तस्करी के कुल 5 मामले दर्ज है।

लेटेस्ट न्यूज़
Lucky Rajor Naked For Great Sex
March 13, 2026
9:26 am
Open, Preview & Convert ICE Files Effortlessly
March 13, 2026
9:24 am
Juego en Casino Online – Evaluación Experta del Sistema y la Dinámica
March 13, 2026
9:22 am
Kaş Düzeltme: Müslümanlar İçin Ölçü, Sınır ve Pratik İpuçları
March 13, 2026
9:21 am

नाकाबंदी कर बोलेरो गाड़ी रुकवाकर जब्त की 42.44 ग्राम स्मैक : 2 गिरफ्तार, मादक-पदार्थ, गोवंश की तस्करी के है मामले पहले से दर्ज
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

