झालावाड़। जिले के मंडावर थाना क्षेत्र में बाघेर घाटी चूनाभट्टी मोड़ पर खानपुर से झालावाड़ की ओर आ रहा तेज रफ्तार ट्रेलर बेकाबू होकर पलट गया। ट्रेलर के नीचे दबने से बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। गुरुवार को मंडावर पुलिस ने झालावाड़ अस्पताल पहुंचकर कार्रवाई की। मंडावर थाना प्रभारी महावीर प्रसाद मौके पर टीम के साथ पहुंचे। मृतक के शव को ट्रेलर के नीचे से निकाला और जिला अस्पताल लेकर आए। हादसे में खेमराज (50) पुत्र हीरालाल रैबारी निवासी देवनारायण की ढाणी अटरू जिला बारां के शव को एसआरजी हॉस्पिटल झालावाड़ की मॉर्चुरी में रखवाया। गुरुवार को झालावाड़ अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। थानाधिकारी ने बताया कि हादसे की सूचना परिवार को देने के बाद परिजन झालावाड़ अस्पताल आए। परिजनों की ओर से दी गई रिपोर्ट के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की।

लेटेस्ट न्यूज़
Your Way To Better Healthy Skin Care Easily And Quickly
March 13, 2026
8:00 pm
The place To Discover Free Graduation Clipart Pictures
March 13, 2026
7:59 pm
What Is An Instance Of A Gasoline-Fuel Resolution?
March 13, 2026
7:57 pm
Nicotine Salts E-Liquid
March 13, 2026
7:56 pm

अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा ट्रेलर : दबने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

